आधिकारिक वेबसाइट पर दिखेगा परिणाम
उम्मीदवार NEET UG 2022 राउंड-1 आवंटन परिणाम को काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर उपलब्ध लिंक से देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं।
ऑनलाइन माध्यम से परिणाम देखने का तरीका
नीट यूजी 2022 राउंड-1 काउंसलिंग का फाइनल रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम में उपलब्ध होगा। राउंड-़1 के अंतिम आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और दिए गए परिणाम लिंक में लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2022 राउंड-1 काउंसलिंग परिणाम भी देख सकते हैं।
-
सबसे पहले नीट यूजी काउंसलिंग की वेबसाइट पर जाएं।
-
नीट यूजी 2022 काउंसलिंग राउंड-1 आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
नीट यूजी 2022 लॉग इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
-
नीट यूजी 2022 राउंड-1 काउंसलिंग आवंटन लिस्ट दिखेगी।
-
आवंटन परिणाम को डाउनलोड कर लें।
दो राउंड में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
बता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी कुल दो राउंड आयोजित करेगी। जिन उम्मीदवारों को पहले दौर की काउंसलिंग में सीटें आवंटित नहीं की जाती हैं, वे दूसरे दौर की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। दोनों राउंड की काउंसलिंग पूरी होने के बाद खाली सीटों के लिए मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। मॉप-अप राउंड के परिणाम तीन दिसंबर, 2022 को जारी किए जाएंगे।