फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2022 Counselling: एमसीसी आज जारी करेगा नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट

Fri, 21 Oct 2022 01:02 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2022 Counselling: नीट यूजी 2022 के पहले राउंड की काउंसलिंग का आज रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जिन छात्रों आवंटन प्रक्रिया के लिए आवेदन दिया था वे अपना रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET UG Counselling result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट यूजी 2022 के पहले राउंड का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार, 21 अक्तूबर को घोषित करेगी। जिन छात्रों ने नीट यूजी 2022 प्रवेश परीक्षा पास की है और नीट यूजी 2022 राउंड-1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर लिया है, वे राउंड-1 की काउंसलिंग का परिणाम देखने के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

NEET UG 2022 राउंड-1 आवंटन परिणाम च्वाइस फिलिंग राउंड में छात्रों द्वारा दर्ज किए गए विकल्पों के आधार पर घोषित किए जाएंगे। जिन लोगों को राउंड 1 काउंसलिंग में सीटें आवंटित की गई हैं, वे आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट कर सकते हैं और 22 से 28 अक्तूबर, 2022 के बीच प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर दिखेगा परिणाम

उम्मीदवार NEET UG 2022 राउंड-1 आवंटन परिणाम को काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर उपलब्ध लिंक से देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं। 
 

ऑनलाइन माध्यम से परिणाम देखने का तरीका

नीट यूजी 2022 राउंड-1 काउंसलिंग का फाइनल रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम में उपलब्ध होगा। राउंड-़1 के अंतिम आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और दिए गए परिणाम लिंक में लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2022 राउंड-1 काउंसलिंग परिणाम भी देख सकते हैं।
  • सबसे पहले नीट यूजी काउंसलिंग की वेबसाइट पर जाएं।
  • नीट यूजी 2022 काउंसलिंग राउंड-1 आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी 2022 लॉग इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • नीट यूजी 2022 राउंड-1 काउंसलिंग आवंटन लिस्ट दिखेगी।
  • आवंटन परिणाम को डाउनलोड कर लें।
 
विज्ञापन

दो राउंड में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

बता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी कुल दो राउंड आयोजित करेगी। जिन उम्मीदवारों को पहले दौर की काउंसलिंग में सीटें आवंटित नहीं की जाती हैं, वे दूसरे दौर की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। दोनों राउंड की काउंसलिंग पूरी होने के बाद खाली सीटों के लिए मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। मॉप-अप राउंड के परिणाम तीन दिसंबर, 2022 को जारी किए जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें