फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-3 का अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी, कल से शुरू होगी रिपोर्टिंग

Thu, 23 Oct 2025 06:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Counselling 2025: एमसीसी ने नीट यूजी राउंड-3 काउंसलिंग का अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार 24 अक्तूबर से 1 नवंबर तक कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकेंगे। स्ट्रे वेकेंसी राउंड 4 नवंबर से शुरू होगा।
 
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling Round 3 Seat Allotment: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज, 23 अक्तूबर को नेशनल नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड की फाइनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना अलॉटेड इंस्टीट्यूट देख सकते हैं।

विज्ञापन

24 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच करना होगा रिपोर्ट

जिन अभ्यर्थियों को राउंड 3 काउंसलिंग में सीट मिली है, उन्हें 24 अक्तूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। राउंड 3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 अक्तूबर को जारी हुआ था और उम्मीदवारों को उसी दिन शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति दी गई थी।

शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार, एमसीसी को नीट यूजी राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट परिणाम 8 अक्तूबर को जारी करना था, लेकिन बाद में 11,647 नई MBBS सीटें जोड़े जाने के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया। यह देरी इसलिए की गई ताकि नई सीटों का निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

NEET UG Counselling Schedule: संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल

एमसीसी ने नीट यूजी के लिए संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी किया है, जो इस प्रकार है:
 
गतिविधि तिथि
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग 21 अक्तूबर से 22 अक्तूबर 2025
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट परिणाम 23 अक्तूबर 2025
अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग 24 अक्तूबर से 1 नवंबर 2025
संस्थानों द्वारा शामिल उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 2 नवंबर से 3 नवंबर 2025
NEET UG 2025 स्ट्रे वेकेंसी राउंड
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 4 नवंबर 2025
पंजीकरण / भुगतान 4 नवंबर से 9 नवंबर 2025 (भुगतान सुविधा 3 बजे तक, 9 नवंबर 2025)
चॉइस फिलिंग / लॉकिंग 5 नवंबर से 9 नवंबर 2025 (चॉइस लॉकिंग: 9 नवंबर, शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक)
सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग 10 नवंबर से 11 नवंबर 2025
परिणाम 12 नवंबर 2025
रिपोर्टिंग 13 नवंबर से 20 नवंबर 2025
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें