24 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच करना होगा रिपोर्ट
जिन अभ्यर्थियों को राउंड 3 काउंसलिंग में सीट मिली है, उन्हें 24 अक्तूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। राउंड 3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 अक्तूबर को जारी हुआ था और उम्मीदवारों को उसी दिन शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति दी गई थी।
शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार, एमसीसी को नीट यूजी राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट परिणाम 8 अक्तूबर को जारी करना था, लेकिन बाद में 11,647 नई MBBS सीटें जोड़े जाने के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया। यह देरी इसलिए की गई ताकि नई सीटों का निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
NEET UG Counselling Schedule: संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल
एमसीसी ने नीट यूजी के लिए संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी किया है, जो इस प्रकार है:
| गतिविधि |
तिथि |
| राउंड 3 सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग |
21 अक्तूबर से 22 अक्तूबर 2025 |
| राउंड 3 सीट अलॉटमेंट परिणाम |
23 अक्तूबर 2025 |
| अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग |
24 अक्तूबर से 1 नवंबर 2025 |
| संस्थानों द्वारा शामिल उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन |
2 नवंबर से 3 नवंबर 2025 |
| NEET UG 2025 स्ट्रे वेकेंसी राउंड |
| भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन |
4 नवंबर 2025 |
| पंजीकरण / भुगतान |
4 नवंबर से 9 नवंबर 2025 (भुगतान सुविधा 3 बजे तक, 9 नवंबर 2025) |
| चॉइस फिलिंग / लॉकिंग |
5 नवंबर से 9 नवंबर 2025 (चॉइस लॉकिंग: 9 नवंबर, शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक) |
| सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग |
10 नवंबर से 11 नवंबर 2025 |
| परिणाम |
12 नवंबर 2025 |
| रिपोर्टिंग |
13 नवंबर से 20 नवंबर 2025 |