फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, पहले राउंड के लिए 21 जुलाई से शुरू होगा पंजीकरण

Sat, 12 Jul 2025 05:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Counselling 2025 Dates Out: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पहले राउंड के लिए पंजीकरण 21 जुलाई से 28 जुलाई तक किया जा सकेगा। काउंसलिंग कुल मिलाकर चार राउंड में होगी, जिसमें एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भी शामिल है।
 
विज्ञापन
एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। (NEET UG Counselling 2025) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने बहुप्रतीक्षित नीट यूजी काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार 28 जुलाई तक पंजीकरण कर सकेंगे।

विज्ञापन


एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई से पहले राउंड के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे।

 

काउंसलिंग में होंगे तीन राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड 

इस बार काउंसलिंग के लिए कुल तीन राउंड का आयोजन किया जाएगा। तीसरे राउंड के बाद एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड का भी आयोजन होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर चार राउंड होंगे। काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम नीचे दिया गया है।

इन सीटों पर मिलेगा प्रवेश

नीट काउंसलिंग के माध्यम से, एमसीसी राज्यों की 15% एआईक्यू सीटों, बीएचयू की 100% एमबीबीएस, बीडीएस सीटों, एम्स संस्थानों, जिपमर (पुडुचेरी/कराईकल) और अन्य सहभागी संस्थानों की 100% एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रदान करेगा।

काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क भुगतान, विकल्प भरना और लॉक करना, सीट आवंटन की प्रक्रिया, सीट आवंटन परिणाम की घोषणा और रिपोर्टिंग शामिल होगी। छात्रों को उनकी नीट यूजी 2025 रैंक, नीट यूजी कट-ऑफ 2025, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
 
विज्ञापन

NEET UG Counselling Schedule: नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल

 
आयोजन तिथियां
राउंड 1
पंजीकरण, भुगतान 21 जुलाई से 28 जुलाई (दोपहर 12 बजे तक)
विकल्प भरना, लॉक करना 22 जुलाई से 28 जुलाई (रात 11:55 बजे तक)
सीट आवंटन की प्रक्रिया 29 जुलाई से 30 जुलाई
परिणाम 31 जुलाई
आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना 1 अगस्त से 6 अगस्त तक
राउंड 2
पंजीकरण, भुगतान 9 अगस्त से 11 अगस्त (दोपहर 12 बजे तक)
विकल्प भरना, लॉक करना 12 अगस्त से 18 अगस्त (रात 11:55 बजे तक)
सीट आवंटन की प्रक्रिया 19 अगस्त से 20 अगस्त
सीट आवंटन परिणाम 21 अगस्त
आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना 22 अगस्त से 29 अगस्त
राउंड 3
पंजीकरण, भुगतान 3 सितंबर से 8 सितंबर तक
विकल्प भरना, लॉक करना 3 सितंबर से 8 सितंबर (रात 11:55 बजे तक)
सीट आवंटन की प्रक्रिया 9 सितंबर से 10 सितंबर
सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर
आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना 12 सितंबर से 18 सितंबर
स्ट्रे वैकेंसी राउंड
पंजीकरण 22 सितंबर से 24 सितंबर (दोपहर 12 बजे तक)
विकल्प भरना, लॉक करना 22 सितंबर से 25 सितंबर (रात 11:55 बजे तक)
सीट आवंटन प्रक्रिया 25 सितंबर से 26 सितंबर
सीट आवंटन परिणाम 27 सितंबर
आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना 27 सितंबर से 3 अक्तूबर तक


आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें