फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCC NEET UG 2025: चार सितंबर से शुरू होगी नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग की प्रक्रिया, इस तारीख को होगा सीट आवंटन

Mon, 01 Sep 2025 03:03 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MCC NEET UG 2025 Counselling: एमसीसी ने घोषणा की है कि नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग 4 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण और शुल्क भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MCC NEET UG Counselling Round 2 Registration: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने एक बार फिर नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, अब राउंड-2 के लिए पंजीकरण 4 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 9 सितंबर तक चलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पंजीकरण और शुल्क भुगतान कर सकेंगे।

राउंड 2 में सीट मैट्रिक्स और चॉइस फिलिंग

3 सितंबर को भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 5 सितंबर से 9 सितंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार इस दौरान अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे तथा 9 सितंबर तक विकल्पों को लॉक करना अनिवार्य होगा।

किन्हें मिलेगा मौका?

राउंड 2 काउंसलिंग में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जिन्हें पहले राउंड में सीट अलॉट नहीं हुई थी। इसके अलावा, वे स्टूडेंट्स भी इसमें भाग ले सकते हैं जो पहले से मिली हुई सीट से संतुष्ट नहीं हैं और अपने पसंदीदा कॉलेज या बेहतर विकल्प के लिए अपग्रेडेशन करना चाहते हैं।

विज्ञापन

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 सितंबर को

एमसीसी के शेड्यूल के मुताबिक, सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 10 और 11 सितंबर को की जाएगी। इसके बाद नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 13 से 19 सितंबर 2025 के बीच संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

MCC ने राज्य कोटे की काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी किया है। इसके अनुसार, स्टेट क्वोटा काउंसलिंग 10 से 19 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

नीट यूजी काउंसलिंग के समय जिन प्रमुख दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार हैं:

  • नीट यूजी स्कोरकार्ड
  • परीक्षा का एडमिट कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
  • पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

छात्रों को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज स्कैन करते समय स्पष्ट और ओरिजिनल कॉपी ही अपलोड करें। फर्जी या अधूरे दस्तावेज मिलने पर काउंसलिंग में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।

विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग 2025 शेड्यूल

राउंड / गतिविधि तारीखें
राउंड-2 सीट मैट्रिक्स 3 सितंबर 2025
राउंड-2 पंजीकरण व शुल्क भुगतान 4 से 9 सितंबर 2025
राउंड-2 चॉइस फिलिंग / लॉकिंग 5 से 9 सितंबर 2025
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग (राउंड-2) 10 से 11 सितंबर 2025
राउंड-2 अस्थायी परिणाम 12 सितंबर 2025
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग (राउंड-2) 13 से 19 सितंबर 2025
राउंड-3 सीट मैट्रिक्स 23 सितंबर 2025
राउंड-3 पंजीकरण व शुल्क भुगतान 24 से 29 सितंबर 2025
राउंड-3 चॉइस फिलिंग / लॉकिंग 24 से 29 सितंबर 2025
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग (राउंड-3) 30 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025
राउंड-3 परिणाम 3 अक्तूबर 2025
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग (राउंड-3) 4 से 10 अक्तूबर 2025
स्ट्रे वेकेंसी राउंड – सीट मैट्रिक्स 13 अक्तूबर 2025
स्ट्रे राउंड – पंजीकरण 14 से 16 अक्तूबर 2025
स्ट्रे राउंड – चॉइस फिलिंग 14 से 17 अक्तूबर 2025
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग (स्ट्रे राउंड) 17 अक्तूबर 2025
स्ट्रे राउंड – परिणाम 18 अक्तूबर 2025
रिपोर्टिंग व जॉइनिंग (स्ट्रे राउंड) 19 से 25 अक्तूबर 2025
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें