फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling: 20 सितंबर से शुरू होगा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण; एमसीसी ने जारी किया कार्यक्रम

Mon, 09 Sep 2024 05:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling 2024 Schedule: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने 50% ऑल इंडिया कोटा के तहत MD, MS, DNB, PG डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी काउंसलिंग की तिथियां घोषित कर दी हैं। उम्मीदवार नीचे पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2024, नीट पीजी काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MCC NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत MD, MS, DNB, PG डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - पीजी काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 20 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर शुरू होगा। नीट पीजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।

विज्ञापन

MCC NEET PG COunselling 2024: काउंसलिंग के होंगे चार राउंड

एमसीसी, नीट पीजी काउंसलिंग के कुल चार राउंड आयोजित करेगा - राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। पात्रता मानदंड के अनुसार, सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार जिन्होंने 50वां पर्सेटाइल प्राप्त किया है, सामान्य-पीडब्ल्यूबीडी जिन्होंने 45वां पसेंटाइल प्राप्त किया है, और एससी, एसटी, ओबीसी जिन्होंने 40वां पसैंटाइल से कम नहीं हासिल किया है, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए विचार किया जाएगा।

कुल 70,645 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

उम्मीदवारों को NEET PG काउंसलिंग के लिए लॉगिन और पंजीकरण करने के लिए एक वैध ईमेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। उन्हें वरीयता क्रम में अपने पाठ्यक्रमों और कॉलेजों का विकल्प भी प्रस्तुत करना होगा।

नीट पीजी के लिए भारत में अब तक कुल 70,645 सीटें हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस साल मई में सरकार को सूचित किया। आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 3,576 पीजी मेडिकल सीटें हैं।
विज्ञापन

नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल

राउंड-1
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 20 सितंबर से 22 सितंबर
पंजीकरण और भुगतान 20 सितंबर से 26 सितंबर
विकल्प भरना और लॉक करना 23 से 26 सितंबर
सीट आवंटन की प्रक्रिया 27 सितंबर
परिणाम 30 सितंबर
रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग 1 अक्तूबर से 8 अक्तूबर
संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन तथा एमसीसी द्वारा डेटा साझा करना 9 अक्तूबर से 10 अक्तूबर
राउंड-2
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन  14 अक्तूबर, 2024
पंजीकरण और भुगतान  14 अक्तूबर से 21 अक्तूबर
विकल्प भरना और लॉक करना  16 अक्तूबर से 21 अक्तूबर
सीट आवंटन की प्रक्रिया  22 अक्तूबर से 23 अक्तूबर
परिणाम 24 अक्तूबर, 2024
रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग  25 अक्तूबर से 2 नवंबर, 2024
संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन तथा एमसीसी द्वारा डेटा साझा करना  3 नवंबर से 5 नवंबर, 2024
राउंड-3
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन  7 नवंबर, 2024
पंजीकरण और भुगतान  7 नवंबर से 12 नवंबर, 2024
विकल्प भरना और लॉक करना  8 नवंबर से 12 नवंबर, 2024
सीट आवंटन की प्रक्रिया  13 नवंबर से 15 नवंबर, 2024
परिणाम 16 नवंबर, 2024
रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग  17 नवंबर से 25 नवंबर, 2024
संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन तथा एमसीसी द्वारा डेटा साझा करना  26 नवंबर, 2024
स्ट्रे वैकेंसी राउंड
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन  28 नवंबर, 2024
पंजीकरण और भुगतान  28 नवंबर से 2 दिसंबर, 2024
विकल्प भरना और लॉक करना  29 नवंबर से 2 दिसंबर, 2024
सीट आवंटन की प्रक्रिया  3 दिसंबर से 4 दिसंबर, 2024
परिणाम 5 दिसंबर, 2024
रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग  6 दिसंबर से 10 दिसंबर, 2024
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें