दूसरे राउंड के लिए जोड़ी गई हैं करीब 500 सीटें
एमसीसी ने राउंड 2 के लिए नई ऐड की गई सीटों के साथ एक पीडीएफ फाइल भी पोस्ट की है। दूसरे राउंड के लिए करीब 500 सीटें जोड़ी गई हैं। एमसीसी ने 2023 में नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए "क्लियर वेकन्सी" की एक लिस्ट भी पोस्ट की है।
14 अगस्त है रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि
राउंड 2 नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार समय पर रजिस्ट्रेशन कराकर विक्लप चुनने और लॉक करने की प्रक्रिया को पूरी कर लें। ध्यान रहे! पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त, यानी कल है। वहीं, विकल्प भरने और लॉक करने के लिए उम्मीदवारों को 15 अगस्त, 2023 तक का समय दिया गया है।
18 अगस्त को आएगा परिणाम
सीट आवंटन की प्रक्रिया 16 अगस्त से 17 अगस्त, 2023 तक चलेगी, जिसके बाद 18 अगस्त, 2023 को परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होन के बाद उम्मीदवारों के पास एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने के लिए 19 अगस्त, 2023 तक का समय होगा। NEET UG 2023 की काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए पंजीकरण कैसे करना यह नीचे बताया गया है।
-
सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिख रहे रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
-
अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन पत्र को भरें और मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संरक्षित करके रख लें।