फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2019: फिर बदला काउंसलिंग का शेड्यूल, मेडिकल में दाखिले की अब ये हैं जरूरी तारीखें

Wed, 10 Jul 2019 03:04 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीट 2019 काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

MBBS और BDS कोर्सेज में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग का शेड्यूल एक बार फिर से बदल दिया गया है। ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) काउंसलिंग करा रही है। एमसीसी ने अब काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। पहले नीट क्वालिफाई करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को 9 जुलाई से MCC काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने थे। अब यह तारीख बढ़ाकर 11 जुलाई कर दी गई है। 

विज्ञापन


अब ऐसा रहेगा दूसरे राउंड का शेड्यूल

Trending Videos
विज्ञापन

  • जिन अभ्यर्थियों को इस राउंड में शामिल होना है, वे 11 जुलाई 2019 से लेकर 13 जुलाई 2019 की शाम 5 बजे तक एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 
  • इस राउंड के लिए च्वाइस भरने की प्रक्रिया 12 जुालई से शुरू होगी। 
  • पेमेंट की सुविधा 13 जुलाई 2019 दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी।
  • च्वाइस लॉक करने के लिए 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का समय दिया जाएगा। पहले इस प्रक्रिया के लिए 12 जुलाई का समय दिया गया था।
  • दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन का परिणाम 18 जुलाई 2019 को जारी किया जाएगा।
  • जिन अभ्यर्थियों को दूसरे राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 18 जुलाई 2019 से लेकर 25 जुलाई 2019 तक बताए गए केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।
इसके बाद नीट ऑल इंडिया काउंसलिंग का तीसरा और अंतिम राउंड अगस्त में आयोजित किया जाएगा। तीसरे राउंड की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी।

बता दें कि इस बार भारत से कुल 7,95,031 अभ्यर्थियों ने नीट क्वालिफाई किया। इसके अलावा 315 विदेशी अभ्यर्थी, 1,209 एनआरआई, 441 ओसीआई (ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया) कार्ड होल्डर और 46 पीआईओ (पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन) ने भी परीक्षा पास की।

MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
MCC काउंसलिंग का नया शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें