87.67% बच्चे हुए पास
इस वर्ष परीक्षा में कुल 12,243 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 5,605 लड़के और 6,638 लड़कियां थीं। इनमें से 10,734 छात्र सफल रहे हैं। पास होने वाले छात्रों में 4,915 लड़के और 5,819 लड़कियां शामिल हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 87.67% रहा है, जो एक अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है।
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कियों से अधिक रहा
लिंग के आधार पर देखें तो लड़कों का पास प्रतिशत 87.7% और लड़कियों का 87.66% रहा। इसके अलावा 115 छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया गया है, जबकि 1,394 छात्र असफल घोषित किए गए हैं, जिनमें 642 लड़के और 752 लड़कियां शामिल हैं।
मुख्य श्रेणी (Main Category) में पास प्रतिशत 87.76% दर्ज किया गया है, जिसमें लड़कों का 87.80% और लड़कियों का 87.73% रहा। वहीं अतिरिक्त श्रेणी (Additional Category) में पास प्रतिशत 74.03% रहा, जिसमें लड़कों का 74.5% और लड़कियों का 73.33% प्रदर्शन रहा।
एसएमएस के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो तो छात्र SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MBSE12 लिखकर स्पेस के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और 5676750 पर भेज दें। इसके बाद विषयवार अंक और रिजल्ट स्टेटस आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
DigiLocker से भी मिल सकती है मार्कशीट
छात्र DigiLocker ऐप या digilocker.gov.in पर जाकर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा, फिर “Education” सेक्शन में जाकर MBSE चुनें और HSSLC मार्कशीट ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।