फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBSE HSSLC Result 2025: छह मई को जारी होंगे मिजारम बोर्ड 12वीं के नतीजे; पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

Thu, 01 May 2025 01:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MBSE HSSLC Result: मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे बहुत जल्द घोषित होने वाले हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षाओं के नतीजे 6 मई, 2025 को घोषित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
MBSE Board Result 2025 - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@mbse.edu.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MBSE HSSLC Result 2025: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) कक्षा 12वीं के नतीजों का घोषणा बहुत जल्द जारी करने वाला है। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) परीक्षाओं के परिणाम 6 मई 2025 को घोषित करेगा। परिणाम की घोषणा आइजोल के चल्तलांग में बोर्ड के कार्यालय और लुंगलेई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय में की जाएगी।

विज्ञापन


घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in. या mbseonline.com. के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड नतीजों के साथ एमबीएसई एचएसएसएलसी टॉपर्स लिस्ट कक्षा 12वीं पास प्रतिशत की भी घोषणा करेगा। परीक्षा 2025 14 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

इनकी मदद से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

छात्रों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) का उपयोग करना होगा। पास होनके लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

पिछले साल, उच्चतर माध्यमिक छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.04% था। लड़कों ने 78.32% उत्तीर्ण दर दर्ज करके लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि 77.79% लड़कियां परीक्षा में सफल रहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें