फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम 14 जुलाई को करेगा घोषित, जानें मुख्य जानकारी

Sat, 11 Jul 2020 02:53 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MBSE Exams 2020
विज्ञापन

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) 14 जुलाई को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड अधिकारी ने एक मीडिया हाउस को बताया कि मिजोरम बोर्ड कक्षा 12 वीं का परिणाम 2020 होगा 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।  जिन छात्रों ने MBSE 12वीं की परीक्षा दी है, वे  मिजोरम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। मिजोरम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in है।

विज्ञापन


बता दें कि MBSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं मार्च के महीने में आयोजित की गई थीं। हालांकि, कुछ पेपरों को कोरोना संकट के कारण हुए लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिए गए थे। अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों के लिए लंबित परीक्षा 1 जुलाई को फिर से शुरू हुईं, जिसके लिए सात हजार से अधिक छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा राज्य भर के 79 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। MBSE ने मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 10 मई को घोषित किए।

छात्रों को काफी समय से अपने परिणामों का इंतजार था। परिणामों के अनुसार ही छात्र अगली कक्षा में अपनी इच्छा के अनुसार स्ट्रीम तय कर पाएंगे। उन्हें मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2020 डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। और अपना परिणाम देखना होगा। मिजोरम बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 3 मार्च 2020 तक आयोजित की गईं। वहीं एमबीएसई एचएसएलसी 2020 प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 फरवरी और 11 फरवरी 2020 के बीच आयोजित की गईं। मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड फरवरी महीने में जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें