MBSE Compartment Exam 2025 Postponed: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने राज्य में हो रही मूसलधार बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण एचएसएलसी (HSLC) और एचएसएसएलसी (HSSLC) कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 की तिथि बदल दी है। अब ये परीक्षाएं 12 जून 2025 को आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड ने साथ ही केंद्र अधीक्षकों की बैठक की तारीख भी बदल दी है। यह बैठक अब 10 जून को सुबह 11 बजे होगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “राज्य में लगातार बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के चलते एग्जाम शेड्यूल और बैठक को स्थगित किया गया है।”
राज्य की राजधानी आइजोल सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड, मड फ्लो और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। स्कूलों को 29 मई, 30 मई और 2 जून को बंद रखना पड़ा था और आज भी सभी स्कूल बंद हैं।