फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBOSE SSLC Result 2026: सात अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित होंगे मेघालय बोर्ड 10वीं के नतीजे; ऐसे कर सकेंगे चेक

Thu, 02 Apr 2026 06:52 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MBOSE SSLC Result 2026: मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड 7 अप्रैल, 2026 को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार रिजल्ट केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा, बोर्ड कार्यालयों में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBOSE) - फोटो : mbose.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MBOSE SSLC Result 2026: मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBOSE) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा 2026 के परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा का रिजल्ट 7 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


इस साल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट mbose.in के साथ-साथ mboseresults.in और megresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस बार रिजल्ट की हार्ड कॉपी कार्यालयों में प्रदर्शित नहीं की जाएगी, बल्कि पूरी रिजल्ट बुकलेट डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

कब हुई थीं मेघालय बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं?

मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 48,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।

छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर या नाम की मदद से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग, जैसे एडमिशन और सत्यापन के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, फिर “SSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन पेज पर रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करने पर परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें