फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBOSE HSSLC Result 2020: 12वीं परीक्षा के परिणाम आज होंगे जारी

Thu, 09 Jul 2020 07:02 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MBOSE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेघालय बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, (MBOSE- Meghalaya Board of secondary education) की कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम आज, 9 जुलाई, 2020 को घोषित होंगे। बता दें कि इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 30,697 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र अपने परिणाम मेघायल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। मेघालय बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbose.in है। इसके अलावा छात्र अन्य वेबसाइट्स जैसे megresults.nic.in, meghalayaonline.in की सहायता भी ले सकते हैं। इस साल कोरोना संकट के कारण, जून 2020 में होने वाली परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया। बता दें कि गणित, शारीरिक शिक्षा, सांख्यिकी के लंबित पेपर 8 से 10 जून 2020 तक आयोजित किए गए थे। वरना इस साल उम्मीदव थी परिणाम अप्रैल या मई में जारी होंगे। आगे बता रहे हैं कि कैसे देखें अपने परिणाम...

विज्ञापन

 
मेघालय MBOSE HSSLC परिणाम 2020: छात्र अपने परिणाम नीचे दिए चरणों के माध्यम से देखें-
चरण 1 : अपना परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राएं सबसे पहले मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद मेघालय बोर्ड के होमपेज पर परिणाम से संबंधित लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब आपको एचएससीएलसी लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 4 : अब मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे- पंजीकरण संख्या आदि दर्ज कर लॉगइन करें।
चरण 5 : आपके लॉगइन करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे। 
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणाम भविष्य के लिए संभालकर रखें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें