MBOSE HSSLC 12th Results 2020: मेघालय बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in है। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 81.93 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। इस साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।