फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBOSE: मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, जून में होंगी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

Sat, 16 May 2020 03:26 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
exams - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
मेघालय सरकार ने निर्णय लिया है कि मेघालय बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, MBOSE जून महीने में शेष कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। ये जानकारी 15 मई को एक अधिकारी ने दी है। बता दें कि परीक्षाएं पहले मार्च 2020 में आयोजित की जानी थीं, जिन्हें राज्य में लॉकडाउन के कारण रोकना पड़ा। बाद में तारीखों को 31 मई को स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन अब अंतिम 3 परीक्षाओं के लिए तारीखें 8 जून, 9 और 10 को स्थानांतरित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री लाहमेन रिंबुई ने एक प्रमुख समाचार एजेंसी को बताया कि एमबीओएसई 8, 9 और 10 जून को शेष विषयों - गणित, शारीरिक शिक्षा और सांख्यिकी के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए समय सारिणी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अब तक परीक्षा का समय और स्थल, स्थान, एडमिट कार्ड अभी तक अपडेट नहीं किए गए हैं।

उन्होंने कहा, " कोई महामारी हमारी आकांक्षाओं को विफल नहीं कर सकती। मेरी शुभकामनाएं।

राज्य में हायर सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट या एचएसएसएलसी परीक्षा कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण पहले पूरी नहीं हो सकी और चार परीक्षाएं आयोजित की जानी बाकी थीं। इस बार 3000 से अधिक छात्र गणित की परीक्षा में बैठेंगे। उम्मीदवारों को नियमित अपडेट के लिए मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने की सलाह दी जाती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें