फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota Student Suicide: कोटा में एमबीबीएस छात्रा ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी

Sat, 25 Oct 2025 11:57 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kota Student: कोटा में एमबीबीएस की तृतीय वर्ष छात्रा अपने घर में पंखे से लटककर मृत पाई गई। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Suicide (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kota Student Suicide: कोटा सरकारी मेडिकल कॉलेज की एक तृतीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा ने शुक्रवार को अपने घर में कथित रूप से पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना राजस्थान के कोटा शहर की आकाशवाणी कॉलोनी स्थित छात्रा के आवास में हुई।

उनके परिवार के अनुसार, प्राची मीणा (21) हाल ही में मेडिकल कॉलेज की परीक्षा में खराब नंबर आने के बाद अवसाद से पीड़ित थी।

मीणा ने शुक्रवार को लगाई फांसी 

मीणा झालावाड़ जिले में तैनात एक ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) कर्मचारी की बेटी थी और उसका परिवार राजस्थान के दौसा से था।

नयापुरा सर्कल इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने तीन भाई-बहनों के साथ एक सरकारी क्वार्टर में रहती थी।

पुलिस ने बताया कि मीणा ने शुक्रवार दोपहर अपने घर के एक कमरे में पंखे से कथित तौर पर फांसी लगा ली। उसकी बहन ने उसे लटकता हुआ देखा और पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आत्महत्या का मामला किया दर्ज

अधिकारी ने बताया कि उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके परिवार के सदस्य उसे एमबीएस सरकारी अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें