कर्नाटक में 1,650 MBBS सीटें बढ़ीं
देश में सबसे ज्यादा MBBS सीटें कर्नाटक में बढ़ाई गई हैं। यहां 1,650 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,250 और बिहार में 1,240 सीटें बढ़ी हैं। नई सीटें जुड़ने के बाद कर्नाटक में MBBS की कुल 15,745 सीटें हो गई हैं। वहीं, तमिलनाडु में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 14,299 हो गई है।
राजस्थान और तेलंगाना में भी 1,000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं
राजस्थान में MBBS की 1,100 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद यहां कुल 8,280 सीटें हो गई हैं। तेलंगाना में 1,010 सीटें बढ़ी हैं और अब यहां कुल 10,450 MBBS सीटें हैं। पश्चिम बंगाल में 975, छत्तीसगढ़ में 645, महाराष्ट्र में 550 और आंध्र प्रदेश में 525 सीटें बढ़ाई गई हैं।
झारखंड और मध्य प्रदेश में 520-520 सीटें बढ़ीं
नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार, झारखंड और मध्य प्रदेश में MBBS की 520-520 सीटें बढ़ाई गई हैं। हरियाणा में 350, केरल में 300 और गुजरात में 250 सीटों का इजाफा हुआ है। पुडुचेरी और उत्तराखंड में 200-200, जबकि जम्मू-कश्मीर में 175 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
कई राज्यों में 100 या इससे कम सीटें बढ़ीं
असम, ओडिशा और सिक्किम में 100-100 MBBS सीटें बढ़ाई गई हैं। चंडीगढ़, गोवा, पंजाब और त्रिपुरा में 50-50 सीटों का इजाफा हुआ है। मणिपुर में 25 सीटें बढ़ी हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक नई MBBS सीट जोड़ी गई है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में कुल MBBS सीटों की संख्या 871 हो गई है।