लाला लाजपतराय कॉलेज में सेल्फ सेंटर है। सहारनपुर के गर्वमेंट कॉलेज का भी सेल्फ सेंटर है। पिलखुवा के रामा मेडिकल कॉलेज का सेंटर एडेड कॉलेज आरएसएस पिलखुवा, सरस्वती मेडिकल कॉलेज हापुड़ का सेंटर एमएम डिग्री कॉलेज मोदीनगर और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का सेंटर जैन कन्या पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में बनाया गया है।
सेकेंड ईयर के फर्स्ट ओर सेकेंड पार्ट के तीन पेपर कोड 201, 202 और 203 हो चुके हैं और थर्ड ईयर के कोड 101 और कोड 102 के दो पेपर हो चुके हैं। रविवार शाम विश्वविद्यालय के अधिकारियों के पास व्हाट्स एप पर कुछ सवाल भेजकर थर्ड ईयर के सेकेंड पार्ट सर्जरी का पेपर आउट होने की बात कही गई थी। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को होने वाली थर्ड ईयर के पार्ट टू का पेपर रद कर दिया था।
कॉलेजों से मंगवा लिए सारे पेपर
सोमवार को कुलपति ने इस मामले में प्रो वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह और परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद की कमेटी बनाकर कॉलेजों से सारे पेपर मंगवा लिए। कमेटी ने जांच की तो व्हाट्स एप पर दिए गए सवाल पेपर से मेल खा गए। जिसके बाद कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने शाम को आपात बैठक बुलाते हुए आंतरिक कमेटी का गठन कर दिया। इसमें प्रो वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह, प्रो. वाई विमला और प्रो. बीरपाल को जांच देते हुए एमबीबीएस की सारी परीक्षाएं रद कर दीं।
परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद ने बताया कि मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। कुलपति की तरफ से शासन को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। प्रो वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह ने बताया कि अब दोबारा से नए पेपर छपवाने के बाद फिर से परीक्षाएं कराई जाएंगी। रोजाना पेपर अतिरिक्त सुरक्षा के बीच कॉलेजों में पहुंचाए जाएंगे।
जल्द नई व्यवस्था से कराएंगे पेपर
एक पेपर आउट हुआ है, इसको देखते हुए हमने सारी परीक्षा रद कर दी हैं। छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बहुत जल्द ही नई व्यवस्था से पेपर कराए जाएंगे। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इसके पीछे जो लोग हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएंगे। - प्रो. एनके तनेजा, कुलपति, सीसीएसयू