फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या? डिलिवरी ब्वॉय बनने को तैयार हो गए युवा, एमबीए, एमटेक की डिग्री लेकर पहुंचे

Fri, 08 Dec 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
delivery boy - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय बनने के लिए एमबीए और एमटेक पास युवा भी पहुंचे। ‌स्थिति देख कर विभाग भी हैरत में पड़ गया। पढ़िए क्या बोले युवा...
विज्ञापन


मेले में पिज्जा कंपनी सहित चार कंपनियों ने 82 बेरोजगारों को नौकरी दी। खास बात यह रही कि चारों कंपनियों ने 12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाया था, लेकिन आने वालों में 40 प्रतिशत से अधिक युवा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट थे।

बुधवार को सेवायोजन कार्यालय में आयोजित मेले के लिए 152 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 40 प्रतिशत युवा बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमटेक और एमबीए पास भी पहुंचे। एमबीए पास युवा तो पिज्जा कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय बनने को तैयार थे।
विज्ञापन


जयपुर में कपड़े की दुकान में नौकरी करने वाले शिव सिंह ने बताया कि वह एमबीए पास हैं। परिचितों से रोजगार मेले का पता चला तो दून आ गए। उन्होंने डिलिवरी ब्वॉय के पद के लिए आवेदन किया था। एमबीए डिग्री धारक विनय नेगी ने बताया कि वैसे तो ट्रेनी का पद प्राथमिकता में है, लेकिन जिस भी पद पर नौकरी मिल जाएगी, वह करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय बनने का मौका भी मिल जाए तो कोई गुरेज नहीं

degree
मेले में 45 आवेदनकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, जबकि 37 आवेदकों को दूसरे चरण के लिए चुना गया। एमटेक पास सुबोध उनियाल इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी के लिए तो आए, लेकिन उनका कहना था कि अगर अपने घर में उन्हें पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय बनने का मौका भी मिल जाए तो कोई गुरेज नहीं है।

ऐसे तमाम युवा थे, जो बेरोजगार हैं और किसी भी पद पर नौकरी के लिए सेवायोजन कार्यालय पहुंचे थे। करीब 65 बेरोजगार स्नातक और स्नातकोत्तर पास पहुंचे।

किस कंपनी में किस पद पर कितनी योग्यता, कितना वेतन

कंपनी का नाम    पद का नाम    शैक्षिक योग्यता    वेतन
डोमिनोज पिज्जा    डिलिवरी ब्वॉय    12वीं पास    9121 रुपये
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस    लाइफ मित्र सेल्स ऑफिसर    12वीं    कंपनी मानक के मुताबिक
रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस    लाइफ प्लानिंग ऑफिसर    12वीं    8923 रुपये
इंप्लाई वेलेटी ब्रिज    ऑपरेटिंग इंजीनियर ट्रेनी    ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल डिप्लोमा    10550 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें