इन तारीखों पर स्कूलों में छुट्टी या विशेष आयोजन संभव
8 मई, 2025 को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती है। इस दिन पश्चिम बंगाल के कुछ स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा सकता है या फिर छात्र-छात्राओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है, जिसमें टैगोर की रचनाओं और योगदान को याद किया जाएगा।
वहीं, 9 मई, 2025 को महाराणा प्रताप जयंती है। इस मौके पर खासकर राजस्थान में कुछ स्कूलों में छुट्टी रह सकती है या फिर नियमित कक्षाओं के स्थान पर वीरता और इतिहास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। कई अन्य राज्यों में भी इस दिन सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिल सकते हैं।
जानिए स्कूलों में कब-कब रह सकती है छुट्टी
मई महीने में कुछ महत्वपूर्ण जयंतियां भी हैं, जिनके अवसर पर अलग-अलग राज्यों में स्कूलों में छुट्टी की संभावना रहती है।
- 12 मई 2025- बुद्ध पूर्णिमा: यह दिन एक प्रमुख धार्मिक पर्व है, खासकर बौद्ध धर्म मानने वालों के लिए। इस दिन कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।
- 24 मई 2025- काजी नजरुल इस्लाम जयंती: पश्चिम बंगाल में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और छुट्टी की संभावना होती है।
- 30 मई 2025- श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस: पंजाब और कुछ अन्य जगहों पर इस दिन स्कूलों में अवकाश हो सकता है।