गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद के लिए 6 हजार पदों पर भर्ती हो रही है। आपको बता दें कि, आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 7 सितंबर निर्धारित की गई है। गुजरात पुलिस में आवेदन करने के लिए 33 साल अधिकतम आयु सीमा होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के द्वारा तो होगा ही साथ ही एक फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी देना पड़ेगा, जिसमें सफल होना बेहद जरूरी है। गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी ऑफिशल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर भी उपलब्ध है।
मुख्य जानकारी
- योग्यता - 12वीं पास होना ज़रूरी
- पद - 6 हजार
- चयन की प्रक्रिया - अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के द्वारा तो होगा ही साथ ही एक फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी देना पड़ेगा, जिसमें सफल होना बेहद जरूरी है।