फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat: छात्रों ने ओलंपियाड में बढ़ाया देश का मान, विज्ञान में तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत: पीएम मोदी

Sun, 27 Jul 2025 11:30 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Mann Ki Baat PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में देश के छात्रों की अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में शानदार उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमारे युवा देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Mann Ki Baat - फोटो : BJPLive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जुलाई अंक में भारत की वैज्ञानिक और अकादमिक उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में भारतीय छात्रों की शानदार सफलता का जिक्र करते हुए देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी को बधाई दी, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

पीएम मोदी ने बताया कि भारत गणित के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने अब तक तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं, जो देश की अकादमिक प्रतिभा का प्रमाण है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि अगले महीने मुंबई में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड का आयोजन होने जा रहा है, जो अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। पीएम मोदी ने गर्व के साथ कहा, "भारत अब ओलंपिक ही नहीं, ओलंपियाड में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

Mann Ki Baat - फोटो : BJPLive

गणित ओलंपियाड में भारत की शानदार सफलता

भारत ने न केवल विज्ञान बल्कि गणित की दुनिया में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (IMO) में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।  

Mann ki baat - फोटो : BJPLIVE

INSPIRE-MANAK: बच्चों के नवाचार को मिल रहा नया मंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में INSPIRE-MANAK अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि यह पहल स्कूली बच्चों में नवाचार (Innovation) को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत हर स्कूल से पांच बच्चों का चयन किया जाता है, जो अपने नए और अनोखे आइडिया पेश करते हैं। अब तक लाखों बच्चे इस अभियान से जुड़ चुके हैं, और चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसमें भाग लेने वाले बच्चों की संख्या दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

भारत का ओलंपियाड में बढ़ता वर्चस्व

अब अगले महीने मुंबई में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 60 से अधिक देशों के छात्र हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में कई प्रमुख वैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे, और यह अब तक का सबसे बड़ा ओलंपियाड होगा। भारत अब विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में ओलंपिक और ओलंपियाड, दोनों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें