FIFA World Cup Final: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को देखते हुए केरल के बाद अब मणिपुर सरकार ने भी सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। सरकार का कहना है कि देर रात होने वाले मैच को देखते हुए छात्रों और शिक्षकों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है।
School Closed: मणिपुर सरकार ने छात्रों को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच देखने का मौका देने के लिए सोमवार को राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के एक आदेश में कहा गया है, "मणिपुर के गवर्नर ने निर्देश दिया है कि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, CBSE या किसी अन्य बोर्ड से जुड़े सभी स्कूल, साथ ही सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त कॉलेज, उच्च शिक्षा संस्थान और विश्वविद्यालय 20 जुलाई को बंद रहेंगे।"
आदेश में कहा गया है कि यह छुट्टी "राज्य भर के छात्रों को 20 जुलाई, 2026 को 00:30 बजे FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल देखने का मौका देने के लिए" घोषित की गई है।