Manipur BSEM HSLC 10th Results 2020: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मणिपुर ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे छात्र जो परीक्षा में उपस्थित हुए है और अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। वे अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें।
आपको बता दें कि इस वर्ष दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच संपन्न हुई थी। पिछले साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट 18 मई को जारी किया था। इस साल 38,664 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। इसमें से 19,824 लड़कियां और 19,040 लड़के हैं।
Manipur BSEM HSLC 10th Results 2020: ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: सबसे पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढे़ें : GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2020: गुजरात बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स और कॉर्मस केे नतीजे किए जारी, ऐसे देखें रिजल्ट
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।