फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur BSEM 10th Result 2020 Live Updates: 576 अंकों के साथ रेशमी नंदईबम बनी 10वीं बोर्ड की टॉपर

Mon, 15 Jun 2020 02:26 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Manipur board 10th Results 2020: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (BSEM) 15 जून को कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। इस परिणाम की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। मणिपुर बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 5 मार्च तक किया था। आपको बता दें कि मणिपुर (BSEM) बोर्ड 10वीं के परिणाम दोपहर 2 बजे तक जारी होने की संभावना है।  
विज्ञापन
BSEM HSLC 10th Result 2020
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:15 PM, 15-Jun-2020

Manipur Board 10th Result 2020: इस वर्ष इंफाल वेस्ट जिले का पास प्रतिशत 62.39 फीसदी है।

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020:  इस वर्ष 10वीं परीक्षा में इंफाल वेस्ट जिले का पास प्रतिशत 62.39 फीसदी रहा।

02:06 PM, 15-Jun-2020

Manipur BSEM 10th Result 2020: तृतीय श्रेणी में 552 छात्र हुए पास

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020: थर्ड डिवीजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या 552 है, जो कि कुल छात्रों का 1.44 प्रतिशत है।

02:00 PM, 15-Jun-2020

Manipur BSEM 10th Result 2020: द्वितीय श्रेणी में 32.95 फीसदी छात्र हुए पास

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020: वहीं द्वितीय श्रेणी में 32.95 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 12648 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन में पास हुए।

विज्ञापन
01:49 PM, 15-Jun-2020

Manipur BSEM 10th Result 2020: 11884 छात्र हुए प्रथम श्रेणी में पास

Manipur BSEM 10th Result 2020 Updates: 11884 विद्यार्थी फस्ट डिवीजन में पास हुए है। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 30.96 है।

01:35 PM, 15-Jun-2020

Manipur BSEM 10th Result 2020: मणिपुर बोर्ड दसवीं कक्षा में इतने छात्र हुए पास

Manipur BSEM 10th Result 2020 Updates: इस बार मणिपुर बोर्ड दसवीं कक्षा में कुल 65.34 प्रतिशत छात्र हुए पास।

विज्ञापन
01:31 PM, 15-Jun-2020

Manipur Board BSEM 10th Result 2020: रेशमी नंदईबम ने किया टॉप

Manipur Board BSEM 10th Result 2020: 10वीं बोर्ड में रेशमी नंदईबम ने किया टॉप, 579 अंक किए प्राप्त।

01:28 PM, 15-Jun-2020

Manipur Board BSEM 10th Result 2020: मणिपुर 10वीं बोर्ड परिणाम जारी

Manipur Board BSEM 10th Result 2020: मणिपुर बोर्ड दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित

01:22 PM, 15-Jun-2020

Manipur Board BSEM 10th Result 2020: मणिपुर 10वीं बोर्ड परिणाम कुछ देर में घोषित किया जाना है

Manipur Board BSEM 10th Result 2020: मणिपुर 10वीं बोर्ड परिणाम कुछ देर में घोषित होने वाले हैं, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें। 

01:13 PM, 15-Jun-2020

Manipur Board BSEM 10th Result 2020: पिछले साल ओवरऑल पास प्रतिशत 74.69 था

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020: बीएसईएम 10वीं परिणाम 2019 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.69% था। लड़कों का पास प्रतिशत 78.93% था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 76.54% था।

01:03 PM, 15-Jun-2020

Manipur Board BSEM 10th Result 2020: वर्ष 2019 में 96 केंद्रों में हुई थी परीक्षा

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020: वर्ष 2019 में कक्षा 10वीं में लगभग 41000 छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं कक्षा 12वीं का परिणाम 8 मई, 2019 को जारी कर दिया गया था।10वीं परीक्षा के लिए 96 केंद्रों पर फरवरी से मार्च तक आयोजित की गई थी।

12:44 PM, 15-Jun-2020

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020: इस साल इतने छात्र हुए परीक्षा में शामिल

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020: इस साल 38,664 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। इसमें से 19,824 लड़कियां और 19,040 लड़के हैं।

12:37 PM, 15-Jun-2020

Manipur Class 10th Results 2020: कैसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट

Manipur Class 10th Results 2020: 10वीं का परिणाम ऐसे करें चेक 

-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
-इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
-जैसे ही आप रोल नंबर और जन्मतिथि डालेंगे, आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

12:26 PM, 15-Jun-2020

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020: इस साल कक्षा 10वीं बोर्ड में लगभग 38 हजार छात्र उपस्थित हुए। 

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020: इस साल मणिपुर (बीएसईएम) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 38 हजार छात्र उपस्थित हुए। 

12:13 PM, 15-Jun-2020

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020: इन वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं परिणाम

Manipur Board BSEM HSLC 10th Result 2020: इन वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं मणिपुर बीएसईएम 10वीं का परिणाम 2020-

- bsem.nic.in
- manresults.nic.in
- results.amarujala.com

11:46 AM, 15-Jun-2020

Manipur BSEM 10th Result 2020 Live Updates: 576 अंकों के साथ रेशमी नंदईबम बनी 10वीं बोर्ड की टॉपर

BSEM Manipur Board 2020 Result 10th Update: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (BSEM)  कक्षा 10वीं का परिणाम होगा जारी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें