Manipur Board 10th Result 2024: मणिपुर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र बेसब्री से अपना परिणाम जानने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार यह इंतजार खत्म हुआ। इस वर्ष मणिपुर बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93.03 प्रतिशत छात्र सफल हुए।
एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 93.03 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जो पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है।
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.07 रहा, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.00 रहा। अधिकारी ने बताया कि कुल 37,547 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 34,931 छात्र परीक्षा में सफल हुए।
मणिपुर में पहली बार छात्रों को ग्रेड दिए गए और कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की गई। राज्य मंत्रिमंडल ने इस वर्ष की शुरुआत में ग्रेडिंग प्रणाली के कार्यान्वयन को मंजूरी दी थी।
तेंगनौपाल जिले में सबसे अधिक 99.65 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि जिरीबाम जिले में सबसे कम 50.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।