कोई भी राज्य विश्वविद्यालय प्रदेश से अलग संचालित नहीं हो सकता, ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया है पर माखनलाल चतुर्वेदी प्रदेश से अलग संचालित हो रहा है, जिस पर अब रोक लग गई है। आने वाले सत्र में यह बंद होने वाला है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गाइडलाइन के बाद भी यह कैपंस संचालित हो रहा था, जिसे अब बंद कर दिया जाएगा। जीरो ईयर घोषित करने की तैयारी के साथ-साथ कोर्स में भी बदलाव हो रहे हैं। अगर आप इस कैंपस में प्रवेश के लिए सोच रहे हैं तो आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खास खबर यह है कि इससे पहले सन् 1997 में जीरो ईयर की घोषणा हुई थी।