फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra TET 2020: पेपर 1 और 2 के परिणाम जारी, यहां है सीधा लिंक

Thu, 06 Aug 2020 09:54 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Result - फोटो : social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा, TET के अनंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। बता दें कि पेपर 1 की परीक्षा उनके लिए थी जो कि कक्षा 1 से 6 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं और कक्षा 6 - 8 को पढ़ाने वालों के लिए पेपर 2 थी। परीक्षा के परिणाम महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in है। यदि उम्मीदवार परिणामों से संबंधित कोी सवाल पूछना चाहते हैं तो अपनी शिकायतों के लिए वेबसाइट पर दिए लिंक पर जा सकते हैं जो 15 अगस्त, 2020 तक सक्रिय है।

विज्ञापन


जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब वेबसाइट mahatet.in पर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी, 2020 को पूरे महाराष्ट्र में किया गया था।

महा TET रिजल्ट 2020 पेपर 1, 2: कैसे चेक करें

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को महाराष्ट्र टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद होमपेज पर दिए टीईटी परिणाम 2019 लिंक पर जाएं।
  • अब परिणामों की जांच करने के लिए अपनी जरूरी जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और फोटो कॉपी संभलाकर रखें।
ध्यान दें कि महाराष्ट्र राज्य परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी यह MAHA TET परिणाम एक अनंतिम है। यानि इनके बाद एक और बार परिणाम घोषित होंगे। एक बार जब उम्मीदवार अपनी शिकायत भेज देंगे तो बोर्ड द्वारा उनका पूरी तरह से विश्लेषण किया जाएगा। उसके बाद फिर से आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम टीईटी परिणाम 2019 घोषित किया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन की ऑफिशियल वेबसाइट Mahatet.in है, जिसके माध्यम से परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार पूरा विवरण देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम देख ने के लिए यहां क्लिक करें....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें