महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज महाराष्ट्र SSC सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी 2019 के पूरक परीक्षा परिणाम 28 अगस्त, 2019 को यानी आज घोषित किए जाने हैं। उम्मीदवार जो जुलाई में आयोजित पूरक परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं, वे महाराष्ट्र एसएससी पूरक परिणाम को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवार महाराष्ट्र एसएससी 2019 पूरक परिणाम वेबसाइट mahresult.nic.in पर देख सकते हैं।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इससे पहले एचएससी यानी कक्षा 12वीं के पूरक परीक्षा परिणाम 23 अगस्त, 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए थे। पूरक परिणामों की जांच के लिए उम्मीदवारों के पास रोल नंबर और माताओं का नाम होना चाहिए।
पने परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
चरण 1: सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड के परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद एसएससी पूरक परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
चरण 4: आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा, भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने महाराष्ट्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 8 जून, 2019 और 8 मई, 2019 को जारी किए थे।
ये भी पढ़ें : कौन हैं शालिजा धामी, जो बनीं देश की पहली महिला फ्लाइट कमांडर
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।