पिछले वर्षों का रिजल्ट कैसा रहा?
पिछले वर्ष महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था। उस समय कुल 16,10,908 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 15,98,553 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,87,399 छात्र सफल रहे। कुल पास प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया था।
वहीं 2024 में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 27 मई को जारी हुआ था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 95.81% रहा। जबकि 2023 में यह परिणाम 2 जून को घोषित किया गया था और कुल 93.83% छात्र पास हुए थे।
ऐसे डाउनलोड करें
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए SSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या सीट नंबर दर्ज करें।
- मां का पहला नाम भरें।
- सभी जानकारी सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।