पुनर्गणना के लिए कब से कर सकेंगे आवेदन?
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर उत्तर पुस्तिका सत्यापन और पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र उत्तर पुस्तिका सत्यापन और पुनर्गणना के लिए 28 मई से 11 जून के बीच आवेदन कर सकते हैं। वे इस प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रश्न के लिए एमएसबीएसएचएसई के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।
परिणाम जारी होने के बाद कैसे जांचें?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी mahresult.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट उम्मीदवार की स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड देखने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।