फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 17 Jun 2022 11:53 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के छात्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी करके परिणाम घोषणा की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की ओर से शुक्रवार, 17 जून को महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के छात्रों के परिणाम सुबह करीब साढ़े 11 बजे जारी किए गए। इससे पहले रिजल्ट दोपहर एक बजे घोषित करने की बात कही गई थी। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर आधिकारिक अधिसूचना जारी करके परिणाम की जानकारी दी है। 

विज्ञापन




इस साल, महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक राज्य बोर्ड परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में लगभग 14 लाख छात्रों ने भाग लिया। 
विज्ञापन

 

MSBSHSE SSC Result: शिक्षा मंत्री और महाराष्ट्र बोर्ड कार्यालय ने किया ट्वीट

महाराष्ट्र राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने 16 जून, 2022 को ट्विटर पर राज्य के कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट घोषणा की तारीख के बारे में जानकारी दी थी। उनके आधिकारिक हैंडल द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा था, महाराष्ट्र राज्य बोर्ड माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग 17 जून, 2022 को दोपहर एक बजे राज्य के कक्षा 10वीं के छात्रों के परिणाम घोषित करेगा। मैं सभी छात्रों को शुभकामनाएं देती हूं। 

MSBSHSE SSC Result: स्कोर देखने के लिए वेबसाइटों की सूची

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर अपने संबंधित स्कोर की जांच कर सकेंगे। 
  • mahresult.nic.in
  • sscresult.mkcl.org
  • ssc.mahresults.org.in
  • mahahsscboard.in
  • results.amarujala.com
विज्ञापन

Maharashtra SSC Result 2022: स्कोर की जांच करने के लिए कदम

परीक्षा के लिए अपने संबंधित अंकों की जांच करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए विस्तृत निर्देशों का अनुसरण करना चाहिए।
  1. महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in या mahresult.nic.in पर जाएं।
  2. महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 की जांच करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  4. अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करें।
  5. स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. सभी महत्वपूर्ण विवरणों की अच्छी तरह से जांच करें जैसे कि व्यक्तिगत विवरण और साथ ही प्राप्त अंक।
  7. अपने डिवाइस पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  8. भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी प्रति प्रिंट करें।
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें