Maharashtra SSC HSC Exam 2021: दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिएमहाराष्ट्र एसएससी एचएससी बोर्ड परीक्षा 2021 के प्रश्न पत्र जारी हो गए हैं। महाराष्ट्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने आगामी महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए विषयवार प्रश्न बैंक जारी कर दिए हैं। प्रश्न बैंक में कई प्रश्न पत्र हैं, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी maa.ac.in के जरिए प्रश्न बैंक डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा था कि महाराष्ट्र बोर्ड के प्रश्न बैंक जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए विषयवार प्रश्न बैंक डाउनलोड कर सकते हैं। दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए इतिहास और राजनीति विज्ञान के प्रश्न बैंक अंग्रेजी में उपलब्ध हैं। जबकि, गणित भाग 1 और भाग 2, भूगोल विषय मराठी में उपलब्ध हैं। बारहवीं कक्षा के लिए कला, विज्ञान और गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, अंग्रेजी और इतिहास विषयों के प्रश्न बैंक अब उपलब्ध हैं।