फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र एसएससी एचएससी परीक्षा 2021: दसवीं-बारहवीं के लिए विषयवार प्रश्न बैंक जारी

Tue, 16 Mar 2021 01:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

Maharashtra SSC HSC Exam 2021: दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए महाराष्ट्र एसएससी एचएससी बोर्ड परीक्षा 2021 के प्रश्न पत्र जारी हो गए हैं। महाराष्ट्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने आगामी महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए विषयवार प्रश्न बैंक जारी कर दिए हैं। प्रश्न बैंक में कई प्रश्न पत्र हैं, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी maa.ac.in के जरिए प्रश्न बैंक डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा: 25 जुलाई को होगा एग्जाम, 18 मई से पंजीकरण  
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा था कि महाराष्ट्र बोर्ड के प्रश्न बैंक जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए विषयवार प्रश्न बैंक डाउनलोड कर सकते हैं। दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए इतिहास और राजनीति विज्ञान के प्रश्न बैंक अंग्रेजी में उपलब्ध हैं। जबकि, गणित भाग 1 और भाग 2, भूगोल विषय मराठी में उपलब्ध हैं। बारहवीं कक्षा के लिए कला, विज्ञान और गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, अंग्रेजी और इतिहास विषयों के  प्रश्न बैंक अब उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूजीसी का फैसला : सीए और सीएस की डिग्री अब स्नातकोत्तर के बराबर


महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा 29 अप्रैल से शुरू होगी और 20 मई तक चलेगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षा 23 अप्रैल से लेकर 21 मई तक चलेगी।

डायरेक्ट लिंक

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें