फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र एसएससी कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 29 Aug 2018 01:05 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2018 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आपको बता दें कि यह परीक्षा मई में आयोजित की गई थी।
अभ्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर देख सकते हैं। पूरक परीक्षा देने वाले छात्र 30 अगस्त और 8 सितंबर, 2018 के बीच पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मुख्य जानकारी
एमएसबीएसएचएसई ने 8 जून को एसएससी और कक्षा 10 बोर्ड के मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था। इस साल महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट में 89.41% स्टूडेंट्स पास हुए। दोपहर 1 बजे रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर देखा गया।
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा में तकरीबन 17 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आपको बता दं कि, बीते वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में 88.74 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। और अगर बात 2016 की करें तो 89.56 फीसदी छात्र पास हुए।
विज्ञापन

3 of 4
ऐसे करें चेक
स्टेप 1-
  महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर क्लिक करें।
स्टेप 2- लॉगिन पेज पर जाने के लिए 'एसएससी परीक्षा परिणाम जुलाई 2018' पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लॉगिन पेज में रोल नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करें।
स्टेप 4- ‘view result’ पर क्लिक करें।
आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
मुख्य जानकारी
- एमएसबीएसएचएसई ने 8 जून को एसएससी और कक्षा 10 बोर्ड के मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था।
- पूरक परीक्षा देने वाले छात्र 30 अगस्त और 8 सितंबर, 2018 के बीच पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर क्लिक करें।
- अगर रिजल्ट में किसी भी तरह की गलती नजर आती है तो आप सेंटर जाकर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें