महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2018 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आपको बता दें कि यह परीक्षा मई में आयोजित की गई थी।
अभ्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
mahresult.nic.in पर देख सकते हैं। पूरक परीक्षा देने वाले छात्र 30 अगस्त और 8 सितंबर, 2018 के बीच पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।