फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: किसान की बेटी ने पास की एमपीएससी की परीक्षा, गांव के छात्रों के लिए बनीं प्रेरणा

Mon, 06 Mar 2023 06:38 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Exam: महाराष्ट्र के लातूर में एक किसान की बेटी ने महामारी के बीच दृढ़ संकल्प और दृढ़ता दिखाते हुए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परीक्षा 2022 को पास किया। इसके बाद से ही वह अपने गांव के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।
विज्ञापन
MPSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra's Farmer's Daughter Clears MPSC Exam: महाराष्ट्र के लातूर में एक किसान की बेटी ने महामारी के बीच दृढ़ संकल्प और दृढ़ता दिखाते हुए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परीक्षा 2022 को पास किया। इसके बाद से ही वह अपने गांव के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।
विज्ञापन

औसा तहसील के टाका गांव की ज्ञानेश्वरी सूर्यकांत तोलामारे ने पिछले साल जनवरी में प्रारंभिक परीक्षा, मई में मुख्य परीक्षा और इस साल फरवरी में उन्होंने इंटरव्यू का दौर पूरा किया था। उन्होंने कहा, "मैंने जिला परिषद स्कूल और सावित्रीबाई फुले कन्या प्रशाला में पढ़ाई की और लातूर के दयानंद साइंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। मेरे पिता एक सीमांत किसान हैं और मेरा लक्ष्य एक सरकारी अधिकारी बनना था।"
विज्ञापन

 उन्होंने कहा जो छात्र इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई में निरंतरता रखनी चाहिए। कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और दृढ़ता के माध्यम से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है। मैंने COVID-19 महामारी के कारण गांव लौटने से पहले पुणे में तैयारी की और यहाँ अध्ययन किया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें