महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा अब 21 मार्च को आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 14 मार्च को आयोजित होनी थी, लेकिन इसे सूबे में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। अब परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 21 मार्च को किया जाएगा।
दरअसल, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्टेट सर्विस प्री-एग्जामिनेशन को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थगित किया था। इससे पहले भी इस परीक्षा को स्थगित किया गया था। यह परीक्षा पहले 11 अक्तूबर 2020 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन उस वक्त मराठा आरक्षण के मुद्दे को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इसते बाद परीक्षा का आयोजन 14 मार्च को होना थी जिसे आगे बढ़ाकर अब 21 मार्च कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सूबे के कुछ क्षेत्रों में तीन दिन के लिए जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा। जनता कर्फ्यू गुरुवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह आठ बजे तक लगा है।