फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई पुलिस भर्ती अभियान में धोखाधड़ी का आरोप, आठ के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 06 Mar 2023 03:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Cheating in Police Recruitment Maharashtra: मुंबई पुलिस के भर्ती अभियान में फिजिकल टेस्ट के दौरान कथित तौर पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
police recruitment - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cheating in Police Recruitment : महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मुंबई पुलिस के भर्ती अभियान में फिजिकल टेस्ट के दौरान कथित तौर पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को मरोल के पुलिस प्रशिक्षण मैदान में हुई, जहां कॉन्स्टेबल के पद के लिए भर्ती अभियान चल रहा था। आरोपी को फिजिकल टेस्ट क्लियर करने के लिए 1,600 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेना था और इसके लिए उसे टैग दिए गए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर परीक्षण के लिए पंजीकरण करते समय आपस में इन टैगों का आदान-प्रदान किया और एक परीक्षक ने इस पर ध्यान दिया। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत शनिवार को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें