Maharashtra NEET UG Counselling 2025 (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
Maharashtra NEET UG Counselling 2025: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET Cell) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस समेत कई स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। राज्य कोटा के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि संस्थानिक कोटा के लिए आवेदन करने वालों को 5,000 रुपये जमा करने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार दोनों कोटा (राज्य + संस्थानिक) के तहत आवेदन करता है, तो उसे कुल 6,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
यह शुल्क केवल ऑनलाइन मोड से ही 31 जुलाई 2025 तक जमा किया जा सकता है। ध्यान दें कि बिना शुल्क के रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं माना जाएगा, इसलिए समय पर भुगतान करना आवश्यक है।
महत्त्वपूर्ण निर्देश
- सभी दस्तावेजों की रंगीन स्कैन्ड कॉपियां अपलोड करना अनिवार्य है।
- केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान के बाद ही फॉर्म वैध माना जाएगा।
- मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स केवल MBBS और BDS के लिए पहले चरण में जारी की जाएगी।