फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra NEET MDS Admission 2025: महाराष्ट्र नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, तीन जुलाई तक करें आवेदन

Sun, 29 Jun 2025 09:49 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra NEET MDS 2025: महाराष्ट्र में नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Maharashtra NEET MDS 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra NEET MDS 2025: राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ (State CET Cell), महाराष्ट्र ने नीट एमडीएस 2025 के तहत राज्य कोटे की सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार mahacet.org पर जाकर 3 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के तहत महाराष्ट्र के सरकारी, निगम, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त, निजी और अल्पसंख्यक डेंटल कॉलेजों में MDS कोर्स में दाखिले किए जाएंगे।

Maharashtra NEET MDS 2025: अहम तारीखें

प्रक्रिया तारीख
जानकारी पुस्तिका जारी 28 जून 2025
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान 28 जून – 3 जुलाई 2025
दस्तावेज अपलोड 28 जून – 3 जुलाई 2025
सीट मैट्रिक्स प्रकाशित 3 जुलाई 2025
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की लिस्ट 4 जुलाई 2025
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी 4 जुलाई 2025
CAP-1 के लिए विकल्प भरना 4 जुलाई – 6 जुलाई 2025
पहली चयन सूची (CAP-1) 8 जुलाई 2025
कॉलेज में रिपोर्टिंग और डॉक्युमेंट सबमिशन 9 जुलाई – 13 जुलाई 2025
विज्ञापन

उम्मीदवारों को सफल भुगतान के बाद अपने मूल दस्तावेजों की रंगीन स्कैन कॉपी PDF फॉर्मेट में 3 जुलाई तक अपलोड करनी होगी। सीट मैट्रिक्स 3 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी, जबकि रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की सूची और प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 4 जुलाई 2025 को जारी होगी।

योग्यता मानदंड

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत निर्धारित किया गया है। सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को नीट एमडीएस 2025 में कम से कम 50वीं पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40वीं पर्सेंटाइल अनिवार्य की गई है। इसके अलावा, सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के PwBD उम्मीदवारों को पात्र होने के लिए कम से कम 45वीं पर्सेंटाइल हासिल करनी होगी। 

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले mahacet.org पर जाएं।
  • अब “NEET MDS 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • अब 3000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सफल भुगतान के बाद आवश्यक मूल दस्तावेजों की रंगीन स्कैन कॉपी PDF में 3 जुलाई तक अपलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें