उम्मीदवारों को सफल भुगतान के बाद अपने मूल दस्तावेजों की रंगीन स्कैन कॉपी PDF फॉर्मेट में 3 जुलाई तक अपलोड करनी होगी। सीट मैट्रिक्स 3 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी, जबकि रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की सूची और प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 4 जुलाई 2025 को जारी होगी।
योग्यता मानदंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत निर्धारित किया गया है। सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को नीट एमडीएस 2025 में कम से कम 50वीं पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40वीं पर्सेंटाइल अनिवार्य की गई है। इसके अलावा, सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के PwBD उम्मीदवारों को पात्र होने के लिए कम से कम 45वीं पर्सेंटाइल हासिल करनी होगी।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले mahacet.org पर जाएं।
- अब “NEET MDS 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- अब 3000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- सफल भुगतान के बाद आवश्यक मूल दस्तावेजों की रंगीन स्कैन कॉपी PDF में 3 जुलाई तक अपलोड करें।