रिजल्ट के बाद पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका
रिजल्ट घोषित होने के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर कोई संदेह हो या वह पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करना चाहता है, तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी। छात्र संबंधित मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जरूरी शर्तें और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे परिणाम देखने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें और किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें।
यह परीक्षा राज्य के विभिन्न मंडलों जैसे पुणे, नागपुर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों में आयोजित की गई थी। अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है और वे अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए अगला कदम उठा सकेंगे।