फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra HSC Exam: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा सात जुलाई से, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख

Mon, 19 May 2025 05:31 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra HSC Supplementary Exam 2025: महाराष्ट्र बोर्ड ने एचएससी पूरक परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 12 की पूरक परीक्षा 7 जुलाई से शुरू होगी। छात्र 30 मई से 2 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Maharashtra HSC Supplementary Exam 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra HSC Supplementary Exam 2025: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) ने कक्षा 12 की पूरक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा 7 जुलाई 2025 से शुरू होगी। जो छात्र एक या एक से अधिक विषयों में असफल रहे हैं, वे निर्धारित तिथियों में आवेदन कर पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


छात्र 30 मई से 2 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं कक्षा 10 के छात्रों के लिए आवेदन विंडो 18 मई से 22 मई तक खुली रहेगी।

Maharashtra Board 2025: समय सारणी और रिजल्ट के आंकड़े

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पूरक परीक्षा 2025 की समय सारणी जारी कर दी है। कक्षा 12 (HSC) की पूरक परीक्षा 7 जुलाई 2025 से शुरू होगी, जबकि कक्षा 10 (SSC) की पूरक परीक्षा जून से जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

इस साल कक्षा 10वीं में कुल 94.10% छात्र सफल हुए, जिसमें 14.55 लाख छात्रों ने परीक्षा पास की। वहीं, कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 90.16% रहा। आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, लड़कियों का पास प्रतिशत 94.58% रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 89.51% रहा।

आवेदन की प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
  • "Supplementary Exam 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करके रसीद सेव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें