दो पालियों में होगी परीक्षा
महाराष्ट्र कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा समय सारणी 2025 आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर उपलब्ध है। कक्षा 12वीं के छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य में 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी।
बोर्ड महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2025 की शुरुआत अंग्रेजी के पेपर से करेगा और समाजशास्त्र के पेपर के साथ परीक्षा समाप्त करेगा। कुछ विषयों की परीक्षा का समय नियमित समय से अलग है।