मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन
फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटों का आवंटन किया गया है। इसके बाद एक नवंबर से छात्रों को अपने अपने लॉ कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। जिन छात्रों को पहले राउंड की काउंसलिंग में जगह नहीं मिली, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। चार नवंबर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू होगी, वे उसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहना होगा, जिससे उन्हें सारी जानकारियां मिलती रहेंगी।
प्रवेश से पहले होगा दस्तावेज सत्यापन
अंतिम मेरिट सूची में उम्मीदवार के नाम के सामने दिखाए गए उम्मीदवार की जानकारियों के प्रकार जैसे आरक्षित श्रेणी / शैक्षणिक योग्यता / पूर्व सैनिक कोटा / अल्पसंख्यक कोटा/ अनाथ अथवा विकलांगता से संबंधित श्रेणियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए प्रवेश देने वाले कॉलेज के संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे। हालांकि दस्तावेज़ का ई-सत्यापन किया गया है। लेकिन फिर भी विभाग को उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों को सूक्ष्मता से सत्यापित करना चाहिए और उम्मीदवार द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों के साथ मिलान करना चाहिए ... यदि कोई विसंगति पाई जाती है तो उम्मीदवार को संपादित करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए।