महाराष्ट्र सीईटी तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में पहले दौर की काउंसलिंग की फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटों का आवंटन किया गया है। सीट आवंटन की विस्तृत सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुकी है। इसके लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया है वे पहले दौर की काउंसलिंग में शामिल होकर ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 15 अक्तूबर, 2022 को अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। छात्रों द्वारा अस्थायी मेरिट लिस्ट में सुधार के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। फाइनल मेरिट लिस्ट में 31 हजार से ज्यादा छात्र क्वालिफाई हुए हैं।
18 अक्तूबर पहले दौर की काउंसलिंग के बाद फाइनल मेरिट जारी हुई।
19 अक्तूबर को सीएपी यानी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस की डिटेल्स जारी हुई।
21 अक्तूबर सुबह 11 बजे से अंतिम आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगाी।
22 अक्तूबर को एडमिशन के लिए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
22 अक्तूबर से दो नवंबर तक कॉलेजों को एडमिशन लेने वाले छात्रों के बारे में जानकारी देनी होगी।
तीन नवंबर को भरी सीटों और कितनी सीट खाली है ये दिखाना होगा।
चार नवंबर से सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस का दूसरा राउंड शुरू किया जाएगा।