फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Worlds Best School Prize: वर्ल्ड बेस्ट स्कूल अवॉर्ड की दौड़ में पुणे का सरकारी स्कूल, टॉप-3 में बनाई जगह

Thu, 22 Sep 2022 05:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Worlds Best School Prize: महाराष्ट्र के पुणे स्थित गांव बोपखेल का सरकारी स्कूल अब टॉप-3 के फाइनल दौर में पहुंच गया है। सामुदायिक विकास और उत्थान के लिए स्कूल द्वारा किए गए प्रयासों और योगदान का नतीजा है कि यह स्कूल अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार जीतने का प्रबल दावेदार है।
विज्ञापन
Worlds Best School Prize - फोटो : Worlds Best School Prize
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Worlds Best School Prize: लंदन से भारतीयों के लिए एक खुशखबर आई है। अगले महीने होने वाले वर्ल्ड एजुकेशन वीक के दौरान वर्ल्ड बेस्ट स्कूल अवॉर्ड का एलान होना है। इस पुरस्कार की दौड़ में दुनियाभर से कई स्कूल शामिल हुए थे। लेकिन इन्हें पछाड़ते हुए महाराष्ट्र के पुणे स्थित गांव बोपखेल का सरकारी स्कूल अब टॉप-3 के फाइनल दौर में पहुंच गया है। सामुदायिक विकास और उत्थान के लिए स्कूल द्वारा किए गए प्रयासों और योगदान का नतीजा है कि यह स्कूल अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार जीतने का प्रबल दावेदार है। सभी पांच श्रेणियों में विजेता पांच स्कूल को पुरस्कार स्वरूप $2,50,000 यानी ढाई लाख अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे।  

विज्ञापन

एनजीओ के माध्यम से सांस्कृतिक गतिशीलता को दिया बढ़ावा

पुणे के बोपखेल में आकांक्षा फाउंडेशन नामक एनजीओ के सहयोग से सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे पीसीएमसी इंग्लिश मीडियम स्कूल ने समाज के भीतर माता-पिता के साथ घनिष्ठ संबंधों और बच्चों के समग्र विकास में माता-पिता की भागीदारी के रूप में केंद्रित सांस्कृतिक गतिशीलता को बढ़ावा दिया है। इस ग्रामीण स्कूल के अधिकांश छात्र निम्न-आय वाले परिवारों से आते हैं। स्कूल ने पारिवारिक परिस्थितियों के कारण जीविकोपार्जन के लिए पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को वापस स्कूल से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। एनजीओ की टीम इन बच्चों के घरों का दौरा करती थी। 
 

इन मानदंडों पर हुआ स्कूल का चयन

इतना ही नहीं स्कूल की ओर से स्थानीय डॉक्टरों, ग्रॉसर्स और धार्मिक नेताओं के साथ मिल कर माता-पिता को वित्तीय मदद, मुफ्त चिकित्सा जांच और मास्टर शेफ शैली की कक्षाएं भी शुरू कीं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के लिए सामुदायिक सहयोग, पर्यावरण सरंक्षण जागरूकता एक्टिविटी, नवाचार, प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाने और स्वस्थ जीवन का समर्थन आदि पांच श्रेणियों में बड़ा योगदान करने वालों स्कूलों को यह सम्मान दिया जाता है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यदि पीसीएमसी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बोपखेल को यह पुरस्कार मिलता है, तो वे कुछ राशि आकांक्षा फाउंडेशन और उनके साथ काम करने वाले अन्य स्कूलों को भी दान कर देगा। 
 
विज्ञापन

दो अक्तूबर तक पब्लिक वोटिंग होगी

वहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के संस्थापक और टी4 एजुकेशन के प्रमुख विकास पोटा ने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार दुनिया के हर कोने से प्रेरणादायक स्कूलों की विशेषज्ञता को सामने लाते हैं। विश्व के पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों में से प्रत्येक श्रेणी के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट हैं। इनके लिए अब Worldsbestschool.org पर पब्लिक वोटिंग होगी। आम जनता दो अक्तूबर तक वोट कर सकती है। पोटा ने बताया कि निर्णायक अकादमी, जिसमें शिक्षाविदों, शिक्षकों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक उद्यमियों, सरकार, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र सहित दुनिया भर के प्रतिष्ठित नेता शामिल हैं, को पब्लिक वोटिंग के परिणामों और निर्णायकों की राय के आधार पर फाइनलिस्ट का आकलन किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा 19 अक्तूबर 2022 को विश्व शिक्षा सप्ताह में की जाएगी। 250,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार पांच पुरस्कारों के विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा यानी की प्रत्येक स्कूल को 50,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें